फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

Sun, 05 May 2019 07:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

कोचिंग जा रहा एक बाइक सवार छात्र को पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और घायल छात्र को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शव का पंचानामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित बेलड़ा गांव निवासी रोबिन कश्यप (20) पुत्र राजवीर कश्यप रुड़की स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करता था।

रोजाना की तरह रविवार को भी रोबिन बाइक से कोचिंग सेंटर के लिए निकला था। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे स्थित शनिदेव मंदिर के पास पीछे से तेज रफ्तार से आई कार ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे रोबिन बाइक समेत गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने आरोपी चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से रोबिन को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी।

इस बीच इलाज के दौरान रोबिन ने दम तोड़ दिया। बदहवास परिजनों के साथ सैकड़ों ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर आती है तो आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें