जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने मुख्य सचिव को गौरीकुंड से केदारनाथ तक यात्राकाल के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में बताया। साथ ही बर्फ से अति प्रभावित स्थानों पर सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी, आपदा सचिव अमित नेगी, पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, डीआईजी अजय रौतेला, पुलिस अधीक्षक अजय सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
मुख्य सचिव ने बदीनाथ धाम में मंदिर परिसर, तत्पकुंड और आस्था पथ का निरीक्षण किया। उच्च अधिकारियों ने जिला प्रशासन को यात्रा से पहले व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने धाम में सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए पुलिस अधीक्षक को यात्रा शुरू होने से पहले धाम में जवानों की तैनाती करने और यात्रा पड़ावों के थाना, चौकियों को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे, एसडीएम वैभव गुप्ता, सीएमओ डा. एके डिमरी, बीकेटीसी के सहायक अभियंता विपिन तिवारी के साथ ही सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।