फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बना रहे थे कांवड़िये, तभी लग गई आग, अफरा-तफरी

Wed, 12 Jul 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, धनौरी
विज्ञापन
fire while cooking
विज्ञापन
खाना बना रहे कांवड़ियों के गैस सिलेंडर में आग लगने से कांवड़ पटरी पर अफरातफरी मच गई। सीपीयू कर्मियों की सूझबूझ से दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन


हरियाणा के रेवाड़ी से आए कांवड़िए हरिद्वार से कांवड़ लेकर वापस जा रहे थे। बुधवार दोपहर धनौरी कांवड़ पटरी पर रेवाड़ी निवासी अनुज कुमार अपने साथियों के लिए खाना बना रहा था। खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर मौजूद सभी कांवड़ियों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। सफलता नहीं मिली तो कांवड़िए सिलेंडर वहीं पर छोड़ कर भाग निकले। तभी कांवड़ पटरी से गुजर रहे सीपीयू के एसआई अनिल कुमार और कांस्टेबल चेतन त्यागी ने दमकल दस्ते को जानकारी दी।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद भीड़ को वहां से हटाकर कांवड़ियों को उधर जाने से रोका तथा हेड कांस्टेबल राजेश कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी संदीप कुमार, विपिन कुमार, हरिश्चंद ओर नागेंद्र  ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें