गुरुवार सुबह एक ट्रैक्टर ट्राली चालक ट्रैक्टर में भोगपुर क्षेत्र की बाणगंगा से खनन सामग्री भरकर ला रहा था। ट्रैक्टर चालक के साथ ट्रैक्टर पर एक 15 वर्षीय बालक अनुज पुत्र सुनील कुमार निवासी नई कुंडली भी बैठा था। अचानक चालक ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया।
ट्रैक्टर रास्ते किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में पलट गया जिससे बालक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसी तरह ट्रैक्टर को हटवा कर बालक के शव को बाहर निकाला। अभी पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।