सुसाइड नोट में अपने दिल की बात लिखकर युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। पुलिस को युवक का शव ऐसी हालत में मिला कि वहां मौजूद लोग हालत देखते ही सहम गए।
पौड़ी जिले के सतपुली निवासी एक युवक ने नजीबाबाद में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की गई है। बिजनौर में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसके आधार पर पुलिस इसे प्रेम प्रसंग में खुदकुशी की घटना मान रही है।
पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार रात नजीबाबाद-जलालाबाद के बीच रेल लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक का शरीर दो हिस्सों में कटने के साथ शत-विक्षत हो गया था।