आईआरडीई में चल रहे आईकोल-2019 में तीसरे दिन 100 से अधिक शोधपत्र प्रस्तुत किए गए। साथ ही विभिन्न वक्ताओं ने प्रकाशिकी एवं विद्युत प्रकाशिकी पर अपने वक्तव्य दिए।
सम्मेलन में देश विदेश के 100 वक्ताओं को आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन में 400 शोधपत्रों को प्रस्तुत किया जाना है। मंगलवार को अंतिम दिन भी शोध पत्र प्रस्तुत करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।