आपदा की मार से मायूस हो चले देहरादून के प्रॉपर्टी कारोबार पर मां की कृपा बरसनी शुरू हो गई है। प्रॉपर्टी के लेन-देन में जहां 30 प्रतिशत तक तेजी आई है, वहीं कई नए प्रोजेक्ट्स लांच होने जा रहे हैं।
प्रोजेक्ट्स में रुचि
उत्साहित प्रॉपर्टी कारोबारी दशहरा और दिवाली समेत त्योहारी सीजन में इसी तरह के रिस्पांस की अपेक्षा कर रहे हैं। लोगों ने जहां पहले से बन रहे प्रोजेक्ट्स में रुचि दिखाई है, वहीं कई नए प्रोजेक्ट लांच होने जा रहे हैं।
पढ़ें, बीज के नाम पर किसानों के साथ धोखा
कई शहर के भीतर हैं तो कई बाहरी इलाकों में। कई प्रोजेक्ट्स आम आदमी की जेब को ध्यान में रखते हुए लांच किए जा रहे हैं।
प्रॉपर्टी के नए एवेन्यू
प्रॉपर्टी के कई नए एवेन्यू विकसित हो गए हैं। कारोबारियों की निगाह अब राजपुर, सहस्त्रधारा रोड से हटकर कारगी बाइपास, शिमला रोड, चकराता रोड जैसी जगहों पर जा टिकी है।
लागत कम
बाहरी क्षेत्रों में जमीन पर कंस्ट्रक्शन की वजह जमीन की लागत पर खर्च कम कर लोगों को उनकी पसंद का सुविधाजनक आशियाना मुहैया करने की कवायद में जुटे हैं।
फ्लैट खरीदना पसंद
अब लोगों को प्लॉटेड मकानों की जगह फ्लैट ज्यादा पसंद आ रहे हैं। वह सुविधा, सुरक्षा, निजता जैसी चीजों को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। पहले ट्रेंड दूसरा था।
राजपुर रोड पर रीझे
बाहरी खरीदारों के लिए अब भी राजपुर रोड और मसूरी डायवर्जन खास बने हुए हैं। यहां ज्यादातर फ्लैट्स की बुकिंग इन्हीं के नाम है।
आ रहे नए प्रोजेक्ट
नवरात्र में कारगी बाइपास पर दो स्थानों पर नए रिहायशी प्रोजेक्ट के लिए भूमि पूजन होने वाला है। इसकी लांचिंग दशहरे के आस-पास हो जाएगी। इस अपार्टमेंट में डेढ़ सौ फ्लैट बनेंगे।
मसूरी डायवर्जन का एक प्रोजेक्ट दो माह के भीतर पूरा होने वाला है। राजपुर रोड पर अगले साल दिसंबर तक एक बड़ा अपार्टमेंट अस्तित्व में आ जाएगा। छोटे-बड़े प्रापर्टी व्यवसायी नवरात्र से उम्मीद लगाए हैं।
कारगी बाइपास पर 150 फ्लैट्स का एक अपार्टमेंट दशहरे पर लांच करेंगे। इससे पहले नवरात्र में उसके लिए भूमि पूजन हो जाएगा। इसे देखते हुए राजपुर रोड, सहस्त्रधारा रोड उनके लिए मुफीद नहीं बैठते।
- राकेश, डायरेक्टर, आरती एंटरप्राइजेज
त्योहारों को प्रॉपर्टी के लिहाज से बेहतर माना जाता है। इस बार आपदा की वजह से राज्य में प्रॉपर्टी खरीदने को लेकर नकारात्मक रुख रहा। उम्मीद है नवरात्र प्रॉपर्टी कारोबारियों के लिए बेहतर साबित होगा।
- समीर, मार्केटिंग मैनेजर, प्रथम विला अपार्टमेंट
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...