मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : File Photo
रोजगार की हर सूचना अब ग्राम प्रधानों के हाथों में होगी। उत्तराखंड सरकार यह काम करेगी। राज्य के ग्राम प्रधानों के पास अब केंद्र व राज्य सरकार की उन सभी योजनाओं की जानकारी होगी, जो रोजगार दिलाने में मददगार हैं।
इन योजनाओं में पंचायतों की भूमिका शामिल है। इसके लिए राज्य सरकार योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी वाली एक पुस्तिका प्रधानों को उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को ई पंचायत कार्यक्रम में यह घोषणा की। प्रदेश में 7791 ग्राम पंचायतें हैं।