फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MakeMyTrip: अब मेकमाय ट्रिप से भी बुक कर सकेंगे GMVN के होटल, तीर्थयात्रियों को पसंद आ रही ये टेंट कॉलोनी

Mon, 29 May 2023 12:11 PM IST
रेनू सकलानी करन सिंह दयाल, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

ट्रायल के तौर पर अभी जखोली, रुद्रप्रयाग, ऊखीमठ, चंबा आदि के होटलों के एक-दो कमरों की बुकिंग की जिम्मेदारी मेकमाय ट्रिप को दी गई है। प्रयोग सफल रहा तो आगे अन्य होटलों की बुकिंग भी मेकमाय ट्रिप को दी जाएगी। वहीं दूसरी तरफ चारधाम यात्रा में आ रहे छोटे ग्रुप को जीएमवीएन की टेंट कॉलोनी बहुत भा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के होटलों में ठहरने वाले पर्यटक अब निजी एप के जरिए भी बुकिंग कर सकेंगे। पहले चरण में जीएमवीएन की ओर से कुछ चुनिंदा होटलों के एक-दो कमरों की बुकिंग की जिम्मेदारी निजी एप मेकमाय ट्रिप को सौंपी है। इसके लिए जीएमवीएन और मेकमाय ट्रिप के बीच एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किया गया।

विज्ञापन


अभी तक पर्यटक ऑफलाइन या विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ही होटल की बुकिंग कर पाते थे। जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक विनोद गोस्वामी ने बताया, ट्रायल के तौर पर फिलहाल जखोली, रुद्रप्रयाग, ऊखीमठ, चंबा, बड़कोट, ऋषिलोक, गुप्तकाशी आदि के होटलों के एक-दो कमरों की बुकिंग की जिम्मेदारी मेकमाय ट्रिप को दी गई है।

कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर करने का मकसद जीएमवीएन की आय में बढ़ोतरी करना है। आय में बढ़ोतरी होने के साथ रोजगार में भी बढ़ोतरी होगी। अगर यह प्रयोग सफल हो जाता है तो आगे अन्य होटलों की बुकिंग भी मेकमाय ट्रिप को दी जाएगी। इस दौरान जीएमवीएन की महा प्रबंधक (प्रशासन) विप्रा त्रिवेदी, महाप्रबंधक (पर्यटन) अनिल सिंह गब्र्याल, सहायक प्रधान प्रबंधक पर्यटन राकेश सकलानी समेत विभाग व कंपनी के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चारधाम यात्रा रूट पर तीर्थयात्रियों को भा रही टेंट कॉलोनी

चारधाम यात्रा में आ रहे छोटे ग्रुप को जीएमवीएन की टेंट कॉलोनी बहुत भा रही है। जीएमवीएन की ओर से यात्रा रूट पर करीब छह करोड़ रुपये की लागत से टेंट कॉलोनी तैयार की गई है। इस साल चारधाम यात्रा के लिए जीएमवीएन की ओर से खास तैयारियां की गई हैं। जहां एक ओर यात्रा रूट पर टेंट कॉलोनी को विकसित किया गया गया है।

वहीं करीब दो करोड़ रुपये की लागत से विभाग ने अपने होटलों का नवीनीकरण किया है। जिससे होटलों में ठहरने वाले तीर्थयात्रियों व पर्यटकों को आरामदायक आवास की सुविधा मिल सके। हालांकि तेज बारिश या बर्फबारी होने पर टेंट कॉलोनी नहीं लगाई जा रही है।

ये भी पढ़ें...सूजा मुंह, फटा सिर और बदबू: तीन महीने से पत्नी से हैवानियत करता रहा था पति, मंजर देख सिहर उठा पिता

जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक विनोद गोस्वामी ने बताया, छोटे ग्रुप को 2000 रुपये प्रति टेंट की दर से टेंट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एक टेंट में चार लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। जबकि विभाग के 90 प्रतिशत होटल जून तक के लिए बुक हो चुके हैं। बुकिंग के आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि बीते साल की तरह इस साल भी रिकॉर्ड तोड़ तीर्थयात्री आ सकते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए ही जीएमवीएन ने यात्रा रूट पर टेंट कॉलोनी विकसित की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें