फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: गंगोत्री धाम में बम निरोधक दस्ते ने ली तलाशी, श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अलर्ट

Tue, 05 May 2026 01:01 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

गंगोत्री धाम में बम निरोधक दस्ते ने तलाशी ली। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए  पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन
: गंगोत्री धाम में बम निरोधक दस्ते ने तलाशी ली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोत्री-यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में जुट गया है। सोमवार को बम निरोधक दस्ते ने गंगोत्री धाम में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें धाम परिसर, स्नान घाट, पार्किंग स्थल, प्रतीक्षालय और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में गहन तलाशी ली गई।

विज्ञापन

 

बीडीएस टीम ने मेटल डिटेक्टर और आधुनिक डिटेक्शन उपकरणों की सहायता से हर संभावित खतरे की जांच की, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक न हो। पूरे यात्रा मार्ग और प्रमुख पड़ावों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से लगातार नजर रखी जा रही है।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ में 48 जगह मलबा बहाव को लेकर संवेदनशील, निगरानी के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है। धाम क्षेत्र में पुलिस बल के साथ एटीएस, बीडीएस, आपदा प्रबंधन और अभिसूचना इकाइयों की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें