फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मसूरी, शिमला में हो सकता है बम ब्लास्ट'

Mon, 22 Dec 2014 09:03 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून की शांत फिजाओं में दो फोन संदेशों (मैसेज) ने दहशत बढ़ा दी। वाट्स एप और एसएमएस के जरिये शहर के कई लोगों को मिले संदेश में दून और मसूरी में आतंकी वारदात की आशंका जताई गई।
विज्ञापन


जानकारी मिली तो पुलिस भी सक्रिय हुई। आनन-फानन में रेलवे स्टेशन समेत प्रमुख स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। जांच के बाद रात को पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ अफवाह है, किसी ने शरारत की है।

संदेश एक
देहरादून, शिमला, मसूरी और अहमदाबाद में आतंकवादी बम विस्फोट कर सकते हैं। पर्यटक इन शहरों में न जाएं।

संदेश दो
राजपुर रोड आतंकवादियों के निशाने पर है। वहां पर आतंकवादी बम धमाका कर सकते हैं। कोई भी उस ओर न जाए।
विज्ञापन

पर्यटन को नुकसान की साजिश

मोबाइल फोन पर जारी हुए इन संदेशों को पर्यटन व्यवसाय को नुकसान की साजिश के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल, दोनों संदेशों में जिन स्थानों का जिक्र है, वे दुनिया भर में सैलानियों की पसंद हैं।

नया साल नजदीक है। हर बार नए साल पर दून और मसूरी में बड़ी संख्या में पर्यटक जुटते हैं। पर्यटन विशेषज्ञ मानते हैं कि कुछ लोगों ने साजिश के तहत यह संदेश भेजा है।

पुलिस सतर्क है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी महत्वपूर्ण सरकारी, गैर सरकारी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। स्थानीय अन्वेषण इकाई (एलआईयू) के साथ प्रदेश की सीमावर्ती चौकियों पर पुलिस को मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। निगरानी चौकियों (चेकपोस्ट) पर वाहनों की सघन तलाशी की जा रही है। लेकिन, लोगाें को डरने की जरूरत नहीं है। दोनों संदेश फर्जी पाए गए हैं। किसी ने जानबूझकर दहशत फैलाने के लिए यह शरारत की है। जांच की जा रही है, आरोपी धरे जाएंगे।
- अजय सिंह, शहर पुलिस अधीक्षक (एसपी सिटी)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें