देहरादून की शांत फिजाओं में दो फोन संदेशों (मैसेज) ने दहशत बढ़ा दी। वाट्स एप और एसएमएस के जरिये शहर के कई लोगों को मिले संदेश में दून और मसूरी में आतंकी वारदात की आशंका जताई गई।
जानकारी मिली तो पुलिस भी सक्रिय हुई। आनन-फानन में रेलवे स्टेशन समेत प्रमुख स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। जांच के बाद रात को पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ अफवाह है, किसी ने शरारत की है।
संदेश एक
देहरादून, शिमला, मसूरी और अहमदाबाद में आतंकवादी बम विस्फोट कर सकते हैं। पर्यटक इन शहरों में न जाएं।
संदेश दो
राजपुर रोड आतंकवादियों के निशाने पर है। वहां पर आतंकवादी बम धमाका कर सकते हैं। कोई भी उस ओर न जाए।