फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

09 नवंबर को परेड मैदान में कैलाश खेर मचाएंगे धमाल, आज मिलेंगे बॉलीवुड नाइट के मुफ्त पास

Tue, 07 Nov 2017 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्थापना दिवस के मौके पर नौ नवंबर को परेड ग्राउंड में होने वाली बॉलीवुड नाइट के एंट्री पास सोमवार से अमर उजाला कार्यालय में मिलेंगे। यह पास केवल फैमिली के लिए ही दिए जाएंगे। बॉलीवुड नाइट में सिंगल एंट्री के लिए पास की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


नौ नवंबर को परेड ग्राउंड में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत 18 फीट का केक काटेंगे। बलूनी क्लासेज की ओर से यह केट काटकर राज्य स्थापना का जश्न मनाया जाएगा। कार्यक्रम में कैलाश खेर समेत कई विभूतियों को अमर उजाला की ओर से ‘उत्तराखंड उदय रत्न सम्मान’ भी प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में कैलाश खेर, नेहा खंकरियाल, सोनिया आनंद और गायक वसीम खान दर्शकों से रूबरू होंगे। वहीं, कलाकार बॉलीवुड के नए-पुराने गीतों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम के पास सोमवार से अमर उजाला कार्यालय में पहले आओ- पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें