अमर उजाला उत्तराखंड उदय समारोह में नौ नवंबर को बॉलीवुड में धाक जमा रहे प्रदेश के प्रसिद्ध गायक और गायिका अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। परेड ग्राउंड में होने वाली बॉलीवुड म्यूजिक नाइट में प्रदेश की इन प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
प्रदेश की स्थापना के जश्न का समापन गीत-संगीत के साथ नौ नवंबर को परेड ग्राउंड में होगा। सीएम हरीश रावत बतौर मुख्य अतिथि समारोह में शिरकत करेंगे। समारोह में प्रदेश की वे प्रतिभाएं शामिल होंगी, जो कि अपनी आवाज से देश ही नहीं विदेशों तक धूम मचा रहे हैं।
फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे समारोह का आकर्षण होंगे। वह अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों को लुभाएंगे। रुस्तम, नसीब, इश्क फॉरेवर, वन नाइट स्टैंड, राज रिबूट जैसी तमाम फिल्मों में अपनी आवाज से युवा दिलों की धड़क बने जौनसार बावर के युवा गायक जुबिन नौटियाल समारोह का मुख्य आकर्षण होंगे।
अमर उजाला की ओर से न केवल उनका सम्मान किया जाएगा, बल्कि वह प्रदेशवासियों के बीच अपनी आवाज का जादू भी चलाएंगे। फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे भी कार्यक्रम में अपने अंदाज से रंग जमाएंगे।
इसके अलावा सारेगामापा फेम, बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर सोनिया आनंद, किड्स वॉइस ऑफ इंडिया फेम सृष्टि रावत, वॉइस ऑफ इंडिया फेम, बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मोना भट्ट और इंडियन गॉट टेलेंट फेम, रेडियो जॉकी, बॉलीवुड कॉमेडियन व कार्यक्रम के एंकर फारुक सिद्दीकी भी अपना जलवा दिखाएंगे।
मोना बिखेरेंगी मखमली आवाज का जादू
छोटी बहू का टाइटल सांग गाकर अपनी आवाज घर-घर तक पहुंचाने वाली पहाड़ की बेटी मोना भट्ट प्रदेश के स्थापना दिवस के जश्न का हिस्सा बनेंगी। वह नौ नवंबर को अमर उजाला उत्तराखंड उदय बॉलीवुड म्यूजिकल नाइट में धमाल मचाने को तैयार हैं।
मोना ने कहा कि यह उनके लिए हमेशा ही बेहद प्रेरणादायक और उत्साह का मौका होता है, जब वह अपने प्रदेश की स्थापना के जश्न में किसी न किसी तरह से जुड़ती हैं। मोना सारेगामापा की फाइनलिस्ट रही हैं। इसके अलावा वह फेम गुरुकुल और द वॉइस इंडिया के फाइनल में भी धमाल मचा चुकी हैं। मोना ने उत्तराखंडी फिल्म राजुला में भी गायिका की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन की कटिंग दिखाओ, पास फ्री पाओ
बॉलीवुड म्यूजिकल नाइट का विज्ञापन अमर उजाला में प्रकाशित हो रहा है। इस विज्ञापन की कटिंग अमर उजाला कार्यालय में दिखाने पर बॉलीवुड म्यूजिकल नाइट का पास मुफ्त ले जा सकते हैं।
(स्पांसरशिप या अधिक जानकारी के लिए हमें 8395876410 पर कॉल करें।)