फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोलीः खाई में गिरी जीप, 9 लोगों की मौत

Thu, 08 Oct 2015 01:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पोखरी (चमोली)
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर-हापला-पोखरी मोटर मार्ग पर बुधवार को एक जीप के खाई में गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई और 13 घायल हो गए। जीप में चालक समेत 22 लोग सवार थे। दुर्घटना की वजह वाहन का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पोखरी में इन दिनों मेला चल रहा है। मेला देखने के लिए बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे कलसिर गांव से एक जीप में सवार होकर नौली और पाटी गांव के  लोग पोखरी रवाना हुए। जीप कलसिर से साढ़े पांच किमी दूर हापला के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद सवारियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क तक लाने के कार्य में जुट गए। हादसे में राजन सिंह, गुड्डी देवी, भारती देवी की मौके पर मौत हो गई, जबकि मीरा, संदीप, पवित्रा देवी, साजन सिंह ने अस्पताल पहुंचाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


गौचर हेलीपैड से 10 गंभीर घायलों को हेलीकॉप्टर से जौलीग्रांट देहरादून ले जाया गया। नौ वर्षीय प्रिया की जौलीग्रांट ले जाते हुए हेलीकॉप्टर में ही मौत हो गई जबकि अनूप ने जौलीग्रांट अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मेला देखने जा रहे थे बच्चे, महिलाएं व पुरुष

इन दिनों पोखरी में आयोजित हो रहे खादी, पर्यटन, औद्योगिक, किसान मेले में गांव-गांव से ग्रामीण खरीददारी करने पहुंच रहे हैं। बुधवार को नौली गांव के महिला, पुरुष व बच्चे वाहन में सवार होकर मेला देखने जा रहे थे।

कई ग्रामीण नौली गांव से पांच किमी की पैदल दूरी तय कर हापला बाजार पहुंचे और यहां से वाहन में बैठकर पोखरी गए, लेकिन कलसिर में जीप देख कुछ ग्रामीण इसमें बैठ गए। जिसके बाद करीब साढ़े पांच किमी तक चलने पर यह हादसा हो गया।

दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच की मांग उठाई
नंदप्रयाग के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट, भाजपा नेता रमेश मैखुरी और तारा दत्त थपलियाल ने हापला घाटी में हुए वाहन दुर्घटना पर दुख प्रकट कर मजिस्ट्रेटी जांच की मांग उठाई है।

उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रूपए मुआवजा और घायलों को मुफ्त उपचार दिए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि पुलिस और परिवहन विभाग संपर्क मार्गों पर ओवर लोडिंग की चेकिंग नहीं करते हैं। इन विभागों की चेकिंग हाईवे व नगरीय क्षेत्रों तक ही सीमित रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें