फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कूड़े के ढेर में मिला नवजात का शव, दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 29 Mar 2025 09:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

ऋषिकेश में कूड़े के ढेर के बीच एक थैले में नवजात का शव मिला है। घटनास्थल के पास सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कूड़े के ढेर में नवजात का शव मिला है। शव करीब दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के समीप के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शहर के अस्पतालों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को गोविंदनगर स्थित डंपिंग जोन में कूड़े के ढेर के बीच एक थैले में नवजात का शव मिला है। यहां डंपिंग जोन में काम करने वाली एक महिला को यह थैला दिखा। जब महिला ने थैला खोला तो देखा कि उसमें एक नवजात का शव था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। आशंका जताई जा रही है कि किसी महिला ने शव को थैले में रख कूड़े के साथ इसे कूड़ा वाहन में रखा होगा और कूड़ा वाहन से नवजात का शव डंपिंग जोन तक पहुंचा। वहीं, पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, शहर के अस्पतालों में भी दो-तीन दिनों में हुए प्रसव के बारे जानकारी जुटाई जा रही है।

कूड़ा डंपिंग जोन में नवजात का शव मिला है। नवजात दो से तीन दिन का बताया जा रहा है। इस संबंध में पड़ताल की जा रही है। - जया बलूनी, एसपी देहात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें