गौरतलब है कि 16 सितंबर को भाऊवाला स्थित बोर्डिंग स्कूल में दसवीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया था। यह घटना गत 14 अगस्त की बताई गई थी, जिसका आरोप स्कूल के ही चार छात्रों पर है। जांच में पुलिस को पता चला था कि घटना के बाद वह गर्भवती हो गई थी, जिसका गर्भपात कराने का भी प्रयास किया गया।
भाऊवाला बोर्डिंग स्कूल में गैंगरेप प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने एसआईटी का गठन कर दिया है। एसपी क्राइम लोकेश्वर सिंह की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय टीम एसआईटी मामले में विवेचना की निगरानी और प्रकरण से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच करेगी।