फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटकुल की बैठक में हुए ये महत्वपूर्ण फैसले, पढ़ें

Wed, 30 Sep 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पिटकुल ने आराघर में 132 किलोवाट का विद्युत सब स्टेशन खोलने का निर्णय लिया है। इसके अलावा कुमाऊं  के जौलजीबी में भी 220 केवी के सब स्टेशन के लिए तलाशी गई जमीन पर भी मुहर लग गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को आईएसबीटी स्थित पिटकुल मुख्यालय में पॉवर ट्रांसमिशन आफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) की बोर्ड बैठक में कई निर्णय लिए गए। आराघर में 132 केवी सब स्टेशन के लिए उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) खाली पड़ी जमीन पिटकुल को देगा।

बनेगा 220 केवी का सब स्टेशन
ट्रांसमिशन लाइनों को स्थापित करने के लिए पिटकुल हर्रावाला में उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की जमीन भी लेगा। जौलजीबी में 220 केवी के नए बनने वाले सब स्टेशन का कार्य का 15 दिसंबर तक शिलान्यास कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में चंबा में पिटकुल के सब स्टेशन पर 50 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर, झाझरा सब स्टेशन पर 80 एमवीए और ऋषिकेश में 160 एमवीए का एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा डॉ. उमाकांत पंवार, निदेशक मंडल के सदस्य जीएल बजाज, पिटकुल एवं यूपीसीएल के प्रबंध सुमेर सिंह यादव, यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक एसएन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें