फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल: पूजा के लिए जाते वक्त जीप दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, तीन घायल

Sun, 19 May 2019 08:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतड़ी (नेपाल)
विज्ञापन
नेपाल में हादसा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

नेपाल के बैतड़ी में जीप दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल बैतड़ी में भर्ती किया गया है। बैतड़ी प्रहरी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 11.30 बजे एक जीप देहमांडू से नागार्जुन की ओर जा रही थी।

विज्ञापन


नानीगाड़ के पास अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। ये लोग देवताल मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। हादसे में बैतड़ी दशरथचंद नगर पालिका दस के हीराबल्लभ भट्ट (45), उसी गांव की नरुली भट्ट (65) मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाराकोट के ही लालमनी भट्ट (55) ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा।

विज्ञापन

घटना में महेंद्रनगर के राहुल भट्ट, बाराकोट के प्रकाश भट्ट और चालक नवीन भट्ट घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर बैतड़ी के डीएसपी नेत्रमणि गिरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। एक की गांव के तीन लोगों की मौत के बाद जूलाघाट से लगे बाराकोट में कोहराम मचा हुआ है। बैतड़ी के सांसद दामोदर भंडारी, क्षेत्र के विधायक प्रेम प्रकाश भट्ट, लीलाधर भट्ट, नगरपालिका के मेयर नरेंद्र सिंह थापा ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें