फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ब्लाॅक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ली शपथ

Sat, 30 Aug 2025 02:00 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
शपथ ग्रहण करती चकराता की ब्लॉक प्रमुख आशा वर्मा। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : काजल के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल।
विज्ञापन
पछवादून और जौनसार बावर के चार ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी क्षेत्रों के विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विकासनगर के हैरिटेज वेडिंग प्वाइंट पर आयोजित कार्यक्रम में निर्विरोध निर्वाचित हुए ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर ज्येष्ठ उप प्रमुख, कनिष्ठ उप प्रमुख व उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। समारोह में क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान समेत जनप्रतिनिधियों के समर्थक मौजूद रहे।

सहसपुर ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अर्चना रावत ने शपथ ली। इसके साथ ही ज्येष्ठ उप प्रमुख, कनिष्ठ उप प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कालसी ब्लॉक सभागार में नवनिर्वाचित प्रमुख सावित्री चौहान ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद ज्येष्ठ उप प्रमुख व कनिष्ठ उप प्रमुख को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के पश्चात नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को ब्लॉक प्रमुख ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान आदि मौजूद रहे।

चकराता ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख आशा वर्मा को शपथ दिलाई गई। इसके बाद ज्येष्ठ उप प्रमुख, कनिष्ठ उप प्रमुख समेत सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजपाल सिंह, निधि राणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमर सिंह चौहान, सुनील जैन, प्रवीण रावत, कमल रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें