फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लांट के विरोध में एक दिवसीय सामूहिक भूख हड़ताल

विज्ञापन
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट प्लांट के विरोध प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट प्लांट के विरोध में स्थानीय लोगों ने शनिवार को प्लांट गेट के बाहर सामूहिक रूप से एक दिवसीय भूख हड़ताल कर प्रदर्शन किया। इस भूख हड़ताल में 13 महिलाएं और चार पुरुष शामिल हुए। लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक जनता के साथ न खड़े होकर सरकार के पक्ष में खड़े हैं। वह क्षेत्र में आयोजित होने वाले निजी संस्थाओं और शादी समारोह में तो जा रहे हैं। लेकिन आंदोलनरत लोगों की सुध लेने के लिए उनके पास समय नहीं है। प्रदेश सरकार क्षेत्रीय लोगों के अधिकारों को उनसे छीन रही है। दुर्गंध वाले वातावरण में रहने से बच्चों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। कहा यदि सरकार उनकी मांग को नहीं सुनती तो उन्हें कड़े कदम उठाने को मजबूर होना पड़ेगा। सामूहिक भूख हड़ताल में बीना बमराड़ा, आशा रावत, सपना शर्मा, कमला नेगी, रामप्यारी जुयाल, राधा कैथेट, लक्ष्मी रावत, दीपा जोशी, शिवानी नेगी, नीति पंवार, मन्नी देवी रावत, नीमा जोशी, कुसुम भट्ट, निरंजन चौहान, सतपाल धानिया, संदीप भंडारी, मोहसिन शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सुधीर रावत, सीएम जोशी, नसीबुद्दीन, हुसैन, आकिल अहमद, जुल्फान, शमशाद, जब्बार, अरविंद भट्ट, सुरजीत सिंह नखोलिया, जीएस उप्रेती, बिशन सिंह, सुनील राणा, सुमित्रा रावत, आहना रावत, अंश रावत, श्रीपाल ठाकुर, सतीश राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो दिसंबर से देहरादून में होगा प्रदर्शन
विकासनगर। शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट प्लांट के विरोध में उत्तराखंड संवैधानिक संरक्षण मंच ने दो दिसंबर से देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। मंच के संयोजक दौलत कुंवर ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें