फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बीएलओ ने मतदाता सूची में नाम नही जोड़ने के आरोपों को बताया निराधार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर पालिका सभागार में प्रेस वार्ता कर कहा नियमानुसार जोड़े जा रहे नाम

नगर निकाय मतदाता सूची में नाम नहीं जोड़ने के आरोपों को बीएलओ ने निराधार बताया और नाराजगी जताई, बीएलओ ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर कहा कि जो लोग मतदाता सूची में नाम नहीं जोड़ने का आरोप लगा रहे हैं वो सब बेबुनियाद हैं, सभी लोगों के नाम नियमानुसार जोड़े जा रहे हैं।

नगर पालिका सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में बीएलओ ममता कुमार राव ने कहा कि पिछले दिनों कुछ लोगों ने नगर निकाय मतदाता सूची में नाम नही जोड़ने का आरोप लगाया जो सरासर गलत है। लेकिन कुछ लोग अनावश्यक दबाव बना रहे हैं। शराब पीकर बीएलओ से गलत व्यवहार किया गया है। कहा एसडीएम और डीएम को पत्र देकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। कहा कि सिफन कोर्ट के 84 परिवार विस्थापित हैं, इनमें से कुछ परिवार वार्ड तीन में निवास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कहा पूरी पारदर्शिता के साथ काम किया जा रहा है, कहा जो लोग उनके खिलाफ गलत बयानबाजी कर कर रहे हैं। वो उनसे माफी मांगे, वरना ऐसे लोगों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वार्ड संख्या 11 की बीएलओ सुधा भंडारी ने आरोप लगाया कि उनके साथ ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए गलत दबाव बनाया गया, नाम जोड़ने के लिए उनके धमकाया गया, कहा बीएलओ ऐसी परिस्थिति में कैसे काम करेंगे। इस अवसर पर सुपरवाइजर रजनीश कंडारी, ललित जोशी, बीएलओ जयश्री बिष्ट, रेखा, नंदनी, सीमा, आशा, उर्मिला असवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें