फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चूहे छोड़ने से रोका तो धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIएक व्यक्ति ने अपने घर के सामने चूहे छोड़ने से रोका तो उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि चूहे छोड़ने वाले व्यक्ति ने पीड़ित के सिर पर धारदार हथियार से भी वार किया। पीड़ित आरिफ निवासी बंजारावाला कारगी ने पटेलनगर पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति उनके घर के सामने रोज चूहे छोड़कर चला जाता है। इनमें से बहुत से चूहे उनके घर भी आ जाते हैं। गत 17 नवंबर को उन्होंने रात आठ बजे उस व्यक्ति को चूहे छोड़ते हुए देख लिया। उन्होंने ऐसा करने से रोका तो उसने आरिफ के साथ मारपीट की। उसके साथ अन्य लोग भी मौजूद थे उन्होंने भी आरिफ को पीटना शुरू कर दिया। इनमें से एक का नाम आरिफ ने चांद बताया है। झगड़े के बीच आरोपी ने आरिफ के सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इससे उन्हें गंभीर चोट आईं। मामले में पटेलनगर पुलिस ने चांद आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें