फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार: जशोधरपुर के एक स्टील प्लांट में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत, तीन घायल

Wed, 09 Jan 2019 08:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
ब्लास्ट के बाहर लग गई भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सिडकुल के कोटद्वार भाबर स्थित जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार शाम एक स्टील प्लांट में हुए विस्फोट में दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में तीन श्रमिक घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसे के बाद इंडस्ट्रियल एरिया में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोटद्वार से वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक श्रमिकों में एक बिहार का और दूसरा उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद का निवासी था। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से तीनों घायलों को नजीबाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भेजा गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।  

एसडीएम कमलेश मेहता ने बताया कि जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित स्टील प्लांट पीएल स्टील प्राइवेट लिमिटेड में यह विस्फोट हुआ। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट्री में लोहे का स्क्रैप गलाकर तैयार किए जाते हैं गाटर

हादसे में दो श्रमिकों अफरोज (26) पुत्र बदरूद्दीन निवासी ग्राम सिसौना, पोस्ट जौलीहाट जिला औराई बिहार और रानू सिंह (24) पुत्र बिजेंद्र सिंह चौधरी निवासी ग्राम मोहनपुर भागूवाला जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में शादाब (22) निवासी मुजफ्फरनगर यूपी, सुनील (35) निवासी मेरठ शामिल हैं। एक घायल का नाम पता नहीं चल सका है। तीनों को जशोधरपुर से सीधे नजीबाबाद के एक निजी अस्पताल में भेजा गया है। इस फैक्ट्री में लोहे का स्क्रैप गलाकर गाटर तैयार किए जाते हैं।  

एसडीएम ने कहा कि विस्फोट गैस कटर से एक बाक्स की कटिंग के दौरान हुआ बताया जा रहा है। घटना मंगलवार शाम साढ़े चार बजे की है। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक डा. हरीश वर्मा, कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसआई विवेक राठी समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सहायक श्रमायुक्त केके गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए हैं।
 
श्रमिकों ने पूछताछ में बताया कि जशोधरपुर के स्टील प्लांटों में मानकों के अनुसार काम न होने के कारण आए दिन इस तरह की घटनाएं श्रमिकों के साथ होती रहती हैं। चोटिल और गंभीर रुप से घायल श्रमिकों को फैक्ट्री प्रबंधन कोटद्वार सरकारी अस्पताल के बजाय सीधे नजीबाबाद के प्राइवेट अस्पतालों में ले जाते हैं। एडीएम रामजी शरण शर्मा ने बताया कि इन मामलों की जांच की जाएगी। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि अधीनस्थ अधिकारियों से जांच रिपोर्ट मंगाई गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें