-प्रदेश कांग्रेस का जिला, महानगर व ब्लाॅक अध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए जिला, महानगर व ब्लाॅक अध्यक्षों व बीएलए-एक के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर दिया है।
रविवार को कांग्रेस भवन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में पार्टी के बीएलए की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिससे आगामी चुनाव में कांग्रेस को सफलता मिलेगी। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया की तकनीकी जानकारी देते हुए कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी इस प्रक्रिया में बीएलए के साथ मिलकर काम करें।
कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक अखिलेश उनियाल ने एसआईआर प्रक्रिया के सभी दस्तावेजों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह बीएलए, प्रभारी, जिला व ब्लॉक अध्यक्ष आपसी तालमेल स्थापित कर एसआईआर प्रक्रिया में पार्टी को मजबूती प्रदान कर सकते हैं।
प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने एसआईआर को लेकर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष संजय किशोर, महानगर अध्यक्ष डॉ.जसविंदर सिंह गोगी, गोदावरी थापली, अमेंद्र बिष्ट, रितेश जोशी, डिंपल सिंह, रिहाना परवीन, दिनेश कौशल, सुरेंद्र सिंह नेगी, प्रशांत खंडूड़ी, संजय जैन, गौतम डोगरा, राजकुमार जायसवाल, अनूप सक्सेना समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।