फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर में 5.24 करोड़ की लागत से होगी ब्लैक स्पॉट की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत हरबर्टपुर से लेकर कालसी तक करीब 15 किमी हिस्से को दुर्घटना रहित क्षेत्र बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए जगह जगह निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए हैं। करीब 5.24 करोड़ की लागत से जगह-जगह ब्लैक स्पॉट की मरम्मत के साथ ही यात्रियों को आगाह करने की दृष्टि से साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


ब्लैक स्पॉट सुधारीकरण कार्य के तहत इन दिनों जामनसोत कालसी और बाढ़वाला स्थित हेयर पिन बैंड तथा अंबाडी स्थित डाकपत्थर मोड़ पर बने ब्लैक स्पॉट को ठीक किया जा रहा है। इन स्थानों पर गड्ढ़े भरकर पैच वर्क किया जा रहा है। हाईवे को दोनों ओर से चौड़ा भी किया जा रहा है। विकासनगर मुख्य बाजार में हाईवे के किनारे नाले की सफाई के लिए 350 चेंबर बनाए गए हैं, ताकि भविष्य में नाले की सफाई करने में आसानी हो। लेहमन अस्पताल तथा तहसील के निकट बने बस स्टॉप के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। इसे ध्वस्त कर कुछ आगे बस स्टॉप बनाया गया है। विकासनगर स्थित सेंट पॉल स्कूल के निकट भी सौदर्यीकरण के लिए टाइल्स लगाने का कार्य किया जा रहा है।



-

सड़क एवं परिवहन मंत्रालय भारत सरकार के मानकों के अनुरूप राजमार्ग को दुर्घटना रहित क्षेत्र बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे तहत हाईवे पर जरूर निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन




मानवेंद्र सिंह नेगी, सहायक अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोनिवि देहरादून





क्या होता है ब्लैक स्पॉट

सहायक अभियंता मानवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि ब्लैक स्पॉट किसी भी राजमार्ग पर दुर्घटना बाहुल्य स्थल को कहा जाता है। ऐसे स्थान पर विपरीत दिशाओं से आने वाले वाहनों को देखने में दृश्यता की कमी होती है। इन जगहों पर अपेक्षाकृत सड़क के संकरी होने के कारण वाहन दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें