कोतवाली पुलिस ने कार सवार युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कार सीज कर दी गई है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि बीते बुधवार की रात्रि चौकी प्रभारी बाजार में सनोज कुमार पुलिसकर्मियों के साथ चेकिंग पर थे। इस दौरान एक कार आती दिखाई दी। जब रुकने इशारा किया गया तो चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर सहारनपुर बस अड्डे के पास से पकड़ लिया। जब कार की तलाशी ली गई तो तमंचा बरामद हुआ। इस पर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान वैभव डंग निवासी निवासी गुरुद्वारा गली विकासनगर थाना विकासनगर के रूप में हुई।