लोकसभा चुनाव में काला धन पकड़ने की मुहिम के तहत स्टेटिक सर्विलांस टीम ने एक स्कॉर्पियो कार से पांच लाख रुपये बरामद किए हैं।
पढ़ें, उक्रांद को बड़ा झटका, निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे प्रत्याशी
रकम को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई आयकर विभाग द्वारा की जाएगी।
स्टेटिक सर्विलांस ने की कार्रवाई
चुनाव आयोग के निर्देश पर गठित स्टेटिक सर्विलांस टीम के प्रभारी जातेश कुमार सैनी के नेतृत्व में बुधवार को हाईवे पर मोतीचूर बैरियर के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच टीम ने हरिद्वार की ओर से दून जा रही एक काले रंग की स्कॉर्पियो को रोका।
पढ़ें, खच्चरों पर लदकर आती है वोट ‘कब्जाने’ वाली मशीन
छानबीन करने पर वाहन स्वामी नवीन कुमार पुत्र नरेंद्र पाल निवासी थीथकी कवादपुर, मंगलौर, हरिद्वार और उसके साथी आशु कुमार पुत्र गंगाराम निवासी ग्राम रावली महदूद, बहादराबाद, हरिद्वार से पांच लाख रुपये बरामद हुए।
आयकर विभाग करेगा कार्रवाई
सहायक रिटर्निंग ऑफिसर संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि स्टेटिक सर्विलांस टीम ने उनसे पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर रकम जब्त कर ली।
पढ़ें, यहां पर वोटिंग की कहानी जानकर चौंक जाएंगे आप
उन्होंने बताया कि बरामद नकदी आयकर विभाग को सुपुर्द की जाएगी। अग्रिम कार्रवाई आयकर विभाग करेगा।