इनकम टैक्स विभाग की तरफ से तकरीबन एक पखवाड़ा पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्थापित एयर इंटेलीजेंस यूनिट में अब तक एक ही नाम दर्ज हुआ है। यह व्यक्ति चेन्नई की एक तमिल फिल्म कंपनी का कारिंदा था, जिसे 14 लाख रुपये की नकदी के साथ पकड़ा गया।
पढ़ें, पंचायत चुनाव की तिथियों पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर
इनकम टैक्स विभाग के सूत्रों के मुताबिक कंपनी के लेटर की जांच और पुख्ता जानकारी हासिल करने के बाद वह जा सका।
10 लाख से अधिक पर हो रही जांच
उत्तराखंड में आने वाली सात मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इनकम टैक्स विभाग 10 लाख रुपये से अधिक नकदी साथ लेकर चलने वालों से प्रमाण की जांच कर रहा है, जबकि 50 हजार रुपये से अधिक की नकदी के साथ पाए जाने पर पूछताछ की कवायद कर रहा है।
कीमती धातुओं पर भी नजर
एक किलोग्राम से अधिक सोना साथ लेकर चलने वालों पर भी इनकम टैक्स विभाग पैनी नजर रख रहा है। दरअसल, शादी-ब्याह या किसी अन्य फंक्शन के चलते लोग इस कीमती धातु के साथ मूवमेंट करते हैं। इन्हें भी अपने साथ आवश्यक दस्तावेज रखने होंगे।
पढ़ें, चुनाव आयोग तक पहुंची बाबा रामदेव की शिकायत
इनकम टैक्स विभाग ने इसी क्रम में 24 घंटे का एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। जिसमें कोई भी व्यक्ति उत्तराखंड में संदिग्ध लेन-देन नकदी के संबंध में शिकायत कर सकता है। इसका नंबर है-18001804154
नकदी संग रखने होंगे यह प्रमाण
आईडी का प्रमाण
पेन कार्ड
आवास/कार्यालय पते का प्रमाण
नकदी का प्रमाण (चेक, आहरण पर्ची, बैंक पास बुक आदि)