प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश सरकार के कई मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री और नव निर्वाचित सांसद पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। बुधवार को पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी रवाना हो गए हैं।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ.देवेंद्र भसीन ने बताया कि समारोह में प्रदेश पदाधिकारी, दायित्वधारी, जिलाध्यक्ष, लोकसभा प्रभारी समेत करीब सौ लोग भाग लेंगे। भसीन के मुताबिक प्रधान मंत्री मोदी के शपथ ग्रहण को लेकर सामान्यजन और भाजपा कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं।