बताया जा रहा है कि बाइक गोविंदा चला रहा था। गोविंदा मुख्य बाजार में किराने की दुकान में नौकरी करता था, जबकि राजेश पेशे से पेंटर था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
यातायात नियमों की अनदेखी तीन दोस्तों पर भारी पड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों ही युवक हेलमेट नहीं पहने थे। बाइक के साथ तीनों सिर के बल डिवाइडर से टकराए। सिर में गंभीर चोटों की वजह से दो ने दम तोड़ दिया। अगर हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जान बच जाती।
दो युवकों की मौत से मोहल्लेवासी गमगीन
पेंटर का काम कर परिवार का गुजर बसर करने वाला राजेश चार भाई बहनों में दूसरे का नंबर था। वहीं गोविंदा दो भाइयों में बड़ा था। एक ही मोहल्ले के दो युवकों की मौत पर मोहल्लवासी गमगीन हैं। पोस्टमार्टम हाउस पर भी लोगों की भीड़ जुटी रही।
पिथौरागढ़ में सिमलता-भिनगड़ी मार्ग पर मंगलवार रात रमोलाधार के पास जीप के खाई में गिर जाने से चालक की मौत हो गई। इस हादसे में घायल दूसरा व्यक्ति रात भर खाई में कराहता रहा। बुधवार सुबह इस घायल व्यक्ति को ग्रामीणों ने खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
मंगलवार रात बैशाली निवासी जीप स्वामी भगवती प्रसाद ( उम्र 32 वर्ष, पुत्र गुसाईं राम) गणाई बाजार से घर लौट रहा था। उसके साथ जीप में गांव का ही प्रदीप कुमार भी था। रमोलाधार के पास जीप (यूके 02 टीए 0465) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में भगवती प्रसाद (32 वर्ष) की मौत हो गई जबकि प्रदीप कुमार घायल हो गया।
इस दुर्घटना की रात भर किसी को जानकारी नहीं हुई। घायल प्रदीप कुमार रात भर खाई में पड़ा तड़पता रहा। सुबह 4.35 बजे सड़क से गुजर रहे घोड़े खच्चर वालों ने खाई से कराहने की आवाज सुनी। घोड़े वालों की सूचना पर ग्रामीणों ने पुलिस को हादसे के बारे में बताया और घायल प्रदीप कुमार को खाई से निकालकर गणाई स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया।
हादसे में मारे गए भगवती प्रसाद की एक बेटी तीन साल और दूसरी बेटी डेढ़ साल की हैं। चालक की मौत पर क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, गोकुल गंगोला, जितेंद्र प्रसाद, गोविंद पांडे, देवेंद्र मेहता, श्याम सिंह पथनी, राजेंद्र उपाध्याय, गोविंद भारती, नीरज सूंठा आदि ने दुख जताया है।