फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव नहीं, विकास और जनकल्याण है भाजपा की प्राथमिकता : चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के तमाम आरोप और दुष्प्रचार राजनैतिक एजेंडे के तहत हैं। भाजपा की प्राथमिकता विकास और जन कल्याण पर आधारित है।
विज्ञापन

चौहान ने कहा कि अंकिता और सुखवंत दोनों ही प्रकरण में सरकार परिजनों के साथ खड़ी रही है। विकास के सभी मापदंडों में राज्य शीर्ष स्थान की तरफ अग्रसर है, लेकिन कांग्रेस को सिर्फ चुनाव ही नजर आ रहा है, जो कि सीधे तौर पर अवसरवाद है।
उन्होंने कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसे विकास, रोजगार, भ्रष्टाचारविहीन शासन जैसे गंभीर और अन्य संवेदनशील मुद्दों पर विपक्ष की नकारात्मक राजनीति बताया। जिन मुद्दों पर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आरोप लगा रही है, वह पूरी तरह बेबुनियाद और सफेद झूठ हैं। कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस की राजनीति झूठ एवं भ्रम फैलाने की रही है। प्रदेश की जनता अच्छी तरह जानती है कि ये भाजपा की धामी सरकार है, कोई दोषी बचेगा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें