फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भाजपा की अहम बैठक देहरादून में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। भाजपा की प्रदेश पदाधिकारियों की अहम बैठक रविवार को देहरादून में होने जा रही है। बैठक में प्रदेश प्रभारी राम माधव व दोनों सह प्रभारी भी शामिल होंगे। बैठक में दिसंबर माह के चुनावी कार्यक्रम तय किए जाएंगे।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी अरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज के अलावा प्रदेश संगठन के नेता इस बैठक में शामिल होंगे। भाजपा आगामी चुनाव के मद्देनजर लगातार अपनी तैयारियों को धार दे रही है। इसी कड़ी में यह अहम बैठक मानी जा रही है। बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि 21 व 22 नवंबर को हरिद्वार में होने वाली विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भी होनी है। लिहाजा, दिसंबर माह में भाजपा अपनी चुनावी तैयारियों को किस तरह से आगे बढ़ाएगी। क्या कार्यक्रम होंगे। किन मुद्दों पर संगठन को विपक्ष को घेरना है। ऐसे तमाम बिंदुओं पर रविवार की बैठक में रूपरेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें