भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले प्रदर्शनी का अवलोकन करते प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में जोशीमठ आपदा की गंभीरता और सरकार को दिए जाने वाले सुझाव को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी की ओर से आपदा से हुए नुकसान एवं राहत कार्यों को देखने गई पार्टी की 14 सदस्यीय समिति की रिपोर्ट पेश की गई।
कोठारी ने बताया, जोशीमठ में भू-धंसाव की समस्या गंभीर है, जिससे प्रभावित लोगों को काफी आर्थिक हानि हुई है। सीएम पुष्कर धामी के निर्देशों पर प्रशासनिक स्तर से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने से प्रभावित पक्ष संतुष्ट हैं। उन्होंने समस्या के मूल कारणों पर विशेषज्ञ समूह की रिपोर्ट आने के बाद प्रभावित लोगों को राहत व पुनर्वास को लेकर समिति के सुझावों को प्रस्तुत किया।