इस बार की स्थिति
इस चुनाव में भाजपा ने चौथी बार माला राज्य लक्ष्मी शाह को चुनाव मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला से होगा। गुनसोला पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
टिहरी सीट में ये विधानसभा क्षेत्र शामिल
टिहरी संसदीय क्षेत्र में 14 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें पुरोला, यमुनोत्री, गंगोत्री, घनसाली, प्रतापनगर, टिहरी, धनोल्टी, चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर, राजपुर रोड, देहरादून कैंट व मसूरी विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
कब-कब जीती कांग्रेस
| वर्ष |
सांसद |
दल |
| 1952 |
महारानी कमलेंदुति |
निर्दलीय |
| 1957 |
मानवेंद्र शाह |
कांग्रेस |
| 1962 |
मानवेंद्र शाह |
कांग्रेस |
| 1967 |
मानवेंद्र शाह |
कांग्रेस |
| 1971 |
परिपूर्णानंद पैन्यूली |
कांग्रेस |
| 1977 |
त्रेपन सिंह नेगी |
बीएलडी |
| 1980 |
त्रेपन सिंह नेगी |
बीएलडी |
| 1984 |
ब्रह्मदत्त |
कांग्रेस |
| 1989 |
ब्रह्मदत्त |
कांग्रेस |
| 1991 |
मानवेंद्र शाह |
भाजपा |
| 1996 |
मानवेंद्र शाह |
भाजपा |
| 1998 |
मानवेंद्र शाह |
भाजपा |
| 1999 |
मानवेंद्र शाह |
भाजपा |
| 2004 |
मानवेंद्र शाह |
भाजपा |
| 2009 |
विजय बहुगुणा |
कांग्रेस |
| 2012 |
माला राज्य लक्ष्मी शाह |
भाजपा |
| 2014 |
माला राज्य लक्ष्मी शाह |
भाजपा |
| 2019 |
माला राज्य लक्ष्मी शाह |
भाजपा |
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम के पूर्व प्रमुख निजी सचिव पीसी उपाध्याय धोखाधड़ी के केस में गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
राजपरिवार और हरीश रावत परिवार तक सीमित रहा टिकट
भाजपा और कांग्रेस यह कह सकती है कि इतिहास में उसने महिलाओं को प्रत्याशी बनाया, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि दोनों दलों में महिलाओं का यह टिकट राज परिवार और हरीश रावत परिवार तक सीमित होकर रह गया। कांग्रेस ने 2004 में हरीश रावत की पत्नी रेणुका रावत को उम्मीदवार बनाया। इसके बाद 2014 में एक फिर रेणुका रावत हरिद्वार से कांग्रेस की प्रत्याशी बनीं। भाजपा ने टिहरी सीट से माला राज्य लक्ष्मी को 2012 के उपचुनाव में सबसे पहली बार प्रत्याशी बनाया। टिहरी परिवार की यह महिला प्रतिनिधि 2014, 2019 और अब 2024 में पार्टी की प्रत्याशी है। दिलचस्प यह है कि इस बार टिहरी सीट पर छह से अधिक महिला नेताओं ने टिकट की दावेदारी की थी। अल्मोड़ा सीट पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की दावेदारी थी। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार में भी महिला नेताओं की दावेदारी की चर्चा रही। लेकिन पार्टी ने टिहरी सीट पर राजपरिवार की सदस्य माला राज्यलक्ष्मी पर ही भरोसा जताया।