फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों के किट्टी घोटाले में भाजपा नेत्री गिरफ्तार, ऐसे खुला राज

Wed, 23 Aug 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार    
विज्ञापन
विज्ञापन
किट्टी डालने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने की आरोपी भाजपा महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष गुरप्रीत कौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका पति फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी को कई जगह दबिश दी। जीआईजी मार्ट में तोड़फोड़ की आशंका देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। मालूम हो कि मंगलवार को धोखाधड़ी का पता चलने के बाद सैकड़ों लोगों में हड़कंप मच गया था।

इसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरोपी महिला गुरप्रीत कौर की गिरफ्तारी और पैसे वापस दिलाने की मांग को लेकर लोगों का मंगलवार रात को जीआईजी मॉर्ट और हरिद्वार कोतवाली में हंगामा जारी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

पुलिस ने लाठियां फटकार लोगों को वहां से खदेड़ा।  माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने आसपास के थानों की पुलिस और पीएसी ने भी बुला ली थी। बुधवार की सुबह लोगों की भीड़ कोतवाली में जमा हो गई है।

भूपतवाला निवासी आशीष शर्मा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने किट्टी संचालक दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने संचालिका गुरप्रीत उर्फ निशी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया है।

​ कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि महिला के पति की भी तलाश की जा रही है। उसकी तलाश में एक टीम दिल्ली भेजी जा रही है। उधर कई महिलाएं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के कार्यालय पर भी पहुंची। कार्यालय पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को समझा कर वापस भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें