फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा लेगी यह सख्त फैसला, कई कार्यकर्ताओं का कटेगा पत्ता

Wed, 21 Feb 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अनुशासनहीनता से निपटने के लिए भाजपा सख्त फैसला ले सकती है, जिसका खामियाजा कई कार्यकर्ताओं को भुगतना होगा। अनुशासन न टूटे, इसके लिए पार्टी बंदोबस्त करना चाहती है, लेकिन इससे कोई नया बखेड़ा खड़ा न हो, इसकी भी चिंता है।
विज्ञापन


इन स्थितियों के बीच, तीन मार्च को प्रदेश पदाधिकारियों के साथ उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू की अहम बैठक हो सकती है। चैंपियन प्रकरण ने भाजपा सरकार और संगठन के सामने जो चुनौती पेश की है, उसका जवाब अभी तलाशा नहीं जा सका है।

दिल्ली जाकर आग उगलने वाले खानपुर विधायक ने अगले दिन से ही रणनीतिक रूप से यू-टर्न ले लिया है। नरम रुख अख्तियार करने के बाद अब चैंपियन किस तरह का जवाब देते हैं, संगठन इसकी प्रतीक्षा कर रहा है।
विज्ञापन


इस जवाब पर ही कार्रवाई की दिशा तय होगी। इन स्थितियों के बीच, पार्टी हाईकमान अनुशासन के मसले पर ठोस रणनीति बनाने की जरूरत भी महसूस कर रहा है। भले ही चैंपियन को नोटिस देकर संगठन ने संदेश देने की कोशिश की है, लेकिन इस कार्रवाई के बाद भी वह आश्वस्त वाली स्थिति महसूस नहीं कर रहा है।

ऐसे में तीन मार्च को अहम बैठक की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसमें अनुशासन को लेकर चर्चा की जाएगी। भाजपा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू के अनुसार तीन मार्च को प्रस्तावित बैठक में अनुशासन विषय पर विशेष चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें