तकरार से परहेज, उपलब्धियों से वार
अलग-अलग बैठकों व मंत्रणाओं सभी प्रतिनिधियों को यह नसीहत दी गई है कि वे अगले 100 दिन विपक्ष की तू- तू, मैं-मैं की तकरार में नहीं फंसेंगे। दस वर्ष में केंद्र सरकार की उपलब्धियां पार्टी का मुख्य चुनावी हथियार होगा।
इन प्रमुख उपलब्धियों का होगा प्रचार
लोकसभा चुनाव में लाभार्थी योजना से क्या बदला, अयोध्या में राम मंदिर, अनुच्छेद 370 हटाया, कर्तव्यपथ, नई संसद, तीन तलाक, वन रैंक वन पेंशन, विदेश नीति, दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था के मुद्दों पर प्रचार करेगी।
नेता व पदाधिकारी हर बूथ पर पहुंचेगा
शीर्ष नेताओं के निर्देश के बाद पार्टी का हर नेता व कार्यकर्ता प्रत्येक 30 दिन में अपने आसपास के हर बूथ में जाएगा और पन्ना प्रमुख से मिलेगा।
ये भी पढ़ें...रंग लाया आंदोलन: कई साल तक पैदल पगडंडी नापी, अब गाड़ी में बैठकर पहुंंचेंगे गांव, झलक पड़ी बुजुर्गों की आंखें
ज्वाइनिंग अभियान तेज होगा
प्रदेश में पार्टी ने दूसरे दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करने का जो अभियान शुरू किया है, उसमें तेजी आएगी। पार्टी जनाधार वाले नेताओ के साथ अब अपने समाज, समुदाय, संगठन में प्रभाव रखने वाले लोगों को पार्टी में शामिल कराएगी ।