फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने में शरणार्थियों को नागरिकता दिलाएगी भाजपा: अजय भट्ट

Wed, 01 Jan 2020 09:10 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में बोले प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट  
  • बोले- लोगों को गुमराह कर रही है कांग्रेस, सीएए से किसी नागरिक को नहीं दिक्कत 
विज्ञापन
अजय भट्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा है कि पार्टी अगले तीन महीने में शरणार्थियों को नागरिकता दिलाएगी। नागरिकता संशोधन कानून से किसी को भी नुकसान नहीं होगा। वह सोमवार को परेड ग्राउंड स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में नागरिकता संशोधन कानून पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपाई पाकिस्तान, अफगानिस्तान एवं बांग्लादेश से आए गैर मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता दिलाने के लिए विशेष रूप से प्रयास करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कई देशों का प्रतिबंध झेलकर भी परमाणु विस्फोट किया था लेकिन उन्होंने देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया। ऐसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी देशहित में फैसला ले रहे हैं।


कहा कि महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी इस कानून को लाने की बात कहते थे, लेकिन आज कांग्रेस वोटबैंक कर राजनीति के लिए इसका विरोध कर रही है। कांग्रेस नेता लोगों को गुमराह कर रहे हैं। 

विज्ञापन

कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने की। उन्होंने कहा कि पार्टी 1 से 15 जनवरी तक महा जनसंपर्क अभियान चलाएगी। साथ ही घर-घर जाकर सीएए के समर्थन में पत्रक बांटेगी। बताया कि विधानसभा क्षेत्रों में छह से 10 जनवरी तक रैली निकाली जाएगी।
 
युवा मोर्चा 7 से 10 जनवरी के बीच स्कूल और कॉलेजों में गोष्ठी व पत्रक बांटेगा। वहीं, महिला मोर्चा समूह महिलाओं से संपर्क करेगा। अनुसूचित मोर्चा, किसान मोर्चा, जनजाति मोर्चा को भी जिम्मेदारी गई है। भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने जिला स्तर पर नागरिकता संशोधन अधिनियम कार्यक्रम के लिए संयोजक और सह संयोजकों की घोषणा की। मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक हरबंस कपूर, गणेश जोशी, खजान दास, उमेश शर्मा, विनोद चमोली ने भी विचार व्यक्त किए। 

इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, बृज भूषण गैरोला, रविंद्र कटारिया, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत, राजेश रावत, अनिल डबराल, राजीव उनियाल, हरीश डोरा, विशाल गुप्ता, अनुराग भाटिया, संजीव वर्मा, राजेश कांबोज, संदीप मुखर्जी, रतन चौहान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

महानगर में ये निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका 

विधायक खजानदास को संपर्क अभियान तथा कुलदीप कुमार को संवाद कार्यक्रम प्रमुख बनाया गया है। अनिल गोयल को प्रबुद्ध सम्मेलन की जिम्मेदारी दी गई। जबकि पुष्कर सिंह को मोर्चा कार्यक्रम प्रमुख, सौरभ को रैली प्रमुख बनाया गया है। ज्योति प्रसाद गैरोला को सामाजिक संपर्क व डॉ. देवेंद्र भसीन को मीडिया, अनिल गोयल को सोशल मीडिया तथा विनय गोयल को नागरिकता सहायता केंद्र का प्रमुख बनाया गया है। 

देहरादून जिले में इन्हें दी गई जिम्मेदारी 
भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने बताया कि महा जनसंपर्क अभियान की जिम्मेदारी वीर सिंह चौहान, अनिल डबराल, कृष्ण कुमार सिंघल व संवाद कार्यक्रम की जिम्मेदारी करण वोहरा, राजाराम व प्रेमचंद जैन को दी गई है।
 
जबकि प्रबुद्ध सम्मेलन विपुल मंडोली, देवेंद्र दत्त सकलानी की देखरेख में होंगे। रैली प्रमुख सुदेश कंडवाल, दिनेश सजवान व सूरत सिंह चौहान को बनाया गया है। सामाजिक संपर्क अभियान संदीप गुप्ता, दीवान सिंह व अरुण मित्तल देखेंगे। मीडिया संपूर्ण सिंह रावत, पंकज शर्मा व यशपाल नेगी देखेंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें