फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की बैठक में मंथन: कांग्रेस के झूठे नैरेटिव का देंगे मुंहतोड़ जवाब, सकारात्मक राजनीति से हैट्रिक लगाएंगे

Sat, 24 Oct 2026 09:13 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि बैठक बीजापुर गेस्ट हाउस में प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव के नेतृत्व में हुई।
विज्ञापन
सांसद बांसुरी स्वराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने साफ किया कि कांग्रेस के झूठे नैरेटिव का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। हम सकारात्मक राजनीति से हैट्रिक लगाएंगे। भाजपा प्रदेश प्रभारी राम माधव की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनावी तैयारियों के मद्देनजर सांगठनिक कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि बैठक बीजापुर गेस्ट हाउस में प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव के नेतृत्व में हुई। जिसमें प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, तरुण बसल शामिल हुए। बैठक में पार्टी के वर्तमान में संचालित सांगठनिक कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ उन्हें और बेहतर स्वरूप में करने पर विचार किया गया।

उत्तराखंड: अब छह नवंबर को देहरादून आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, उत्तराखंड पुलिस को देंगे राष्ट्रपति पुलिस कलर
विज्ञापन


बैठक में वर्तमान एवं आगामी कार्यक्रमों को चुनावी राजनीति की दृष्टि अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में तय किया गया कि पार्टी केंद्र एवं राज्य सरकार के विकास एवं जन कल्याणकारी कार्यों की जानकारी घर-घर पहुंचाने एवं जनता से आशीर्वाद मांगने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा। इसके अलावा विपक्ष के लगातार झूठे नैरेटिव फैलाने की कोशिशों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

पार्टी अपनी सरकार के कार्यों एवं संगठन के प्रयासों की सच्चाई जनता के सम्मुख प्रस्तुत करेगी। विपक्ष के हर झूठ का पर्दाफाश करेगी। 100 बार झूठ बोलकर उसे सच के स्थापित करने की कांग्रेसी रणनीति का जवाब भाजपा भी 101 बार सच का अनुभव कराकर देगी। साथ ही विपक्ष के दागदार चेहरे को सामने लाकर कांग्रेस का सच से सामना कराया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में केंद्रीय नेतृत्व की ओर से निर्धारित रणनीति के आधार पर सर्वसम्मति से तय किया गया कि भाजपा विकास एवं जनकल्याण के मुद्दों पर चुनाव में जाएगी। सकारात्मक राजनीति करते हुए लगातार तीसरी बार जनता का विश्वास प्रदेश को विकसित बनाने के लिए हासिल करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें