भाजपा के टिहरी व हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के परेड ग्राउंड में होने वाले त्रिशक्ति सम्मेलन से पहले भाजपा यह महत्वपूर्ण कार्य करेगी।
30 जनवरी को पार्टी प्रदेश नेतृत्व भूमि पूजन करेगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर पार्टी ने सोमवार को विभिन्न समितियां भी गठित कर दी हैं। दो फरवरी को प्रस्तावित सम्मेलन में भाग लेने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहुंच रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला की अध्यक्षता में सोमवार को प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में सम्मेलन संयोजक नरेश बंसल ने विभिन्न समितियों के गठन की घोषणा करते हुए त्रिशक्ति सम्मेलन की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि नगर सज्जा समिति में विरेंद्र बिष्ट, राजेंद्र ढिल्लों, गोविंद मोहन, दिनेश सेमवाल, सचिन गुप्ता, संजय सिंघल, रणजीत भंडारी एवं श्याम पंत रहेंगे।
भूमि पूजन समिति में सीताराम भट्ट, पार्किंग व्यवस्था समिति में सुभाष बड़थ्वाल, सुभाष बालियान, श्याम अग्रवाल, रईस खान, विजेंद्र थपलियाल और दिनेश रहेंगे। भोजन व्यवस्था समिति में विनोद शर्मा, हरीश डोरा, महेश्वर बहुगुणा, दलजीत सिंह, विनोद रामगढ़, प्रदीप वालिया, लक्ष्मी गुप्ता एवं राजेंद्र अग्रवाल रहेंगे। रजिस्ट्रेशन एवं स्वागत समिति में पुष्कर सिंह काला, आदित्य चौहान, अनिल चमोली, मानिक निधि शर्मा, आरएस परिहार, आनंद नोटियाल मुकेश सिंघल, राजेश कांबोज, बबीता सहोत्रा, मधु भट्ट, इंदु बाला, बृजलेश गुप्ता, बीना उनियाल, अमिता सिंह, मीना कपूर, मंजू कोटनाला, सीमा चंचल एवं रितु अग्रवाल रहेंगी।
मंच व्यवस्था एवं सज्जा ज्योति गैरोला, विनय रोहिला और विनय गोयल देंखेंगे। वीवीआइपी व्यवस्था समिति में विश्वास डाबर, पुनीत मित्तल, ऋषिराज डबराल रहेंगे। मीडिया एवं सोशल मीडिया समिति में देवेंद्र भसीन, बलजीत सोनी, शादाब शम्स, शेखर वर्मा, राजीव उनियाल, संजीव वर्मा, संदीप मुखर्जी, प्रभात कुमार, अनुराग भाटिया और करुण दत्ता हैं। डॉ. भसीन ने बताया कि परेड मैदान में होने वाले इस सम्मेलन के लिए 30 जनवरी को सुबह दस बजे आयोजन स्थल पर भूमि पूजन किया जाएगा ।