फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता संग्राम 2019: भाजपा की केंद्र में वापसी के लिए बदरीनाथ- केदारनाथ धाम में होंगी हवन-पूजाएं 

Wed, 15 May 2019 08:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
बदरीनाथ/केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र में दोबारा ताजपोशी के लिए बदरीनाथ धाम और केदारनाथ में भाजपा की ओर से विशेष हवन पूजाएं आयोजित की जाएंगी। 18 मई को हवन पूजा संपन्न होगी।

विज्ञापन


भाजपा ने अपने पदाधिकारियों को इस धार्मिक आयोजन की जिम्मेदारी भी सौंप दी है। बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल केदारनाथ के लिए रवाना होंगे। 19 मई को लोकसभा चुनाव के तहत अंतिम चरण का मतदान संपन्न होगा।


पढ़ें: मिशन 2019 के नतीजों से पहले बाबा केदार का आशीर्वाद लेने केदारनाथ धाम आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बनारस से भाजपा प्रत्याशी हैं। भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दोबारा केंद्र में ताजपोशी को लेकर बदरीनाथ धाम और केदारनाथ में हवन पूजाएं करने का निर्णय लिया है।

18 मई को दोनों धामों में पूजाएं संपन्न होंगी। बदरीनाथ के लिए भाजपा बदरीनाथ मंडल अध्यक्ष विनोद नवानी, जिला महामंत्री पंकज डिमरी और अरविंद शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि केदारनाथ में राजकुमार तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने बताया कि हवन पूजाओं की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। 

पढ़ें: केदारनाथ में बर्फबारी के बाद बढ़ी फिसलन, तीर्थयात्रियों का बर्फ पर चलना हुआ मुश्किल, वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें