फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने गुनाहों की सजा खुद तय करें हरीश रावतः BJP

Sat, 30 Apr 2016 01:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
भाजपा ने उत्तराखंड के निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत के विधायक खरीद फरोख्त स्टिंग की सीबीआई जांच का स्वागत किया है। भाजपा का कहना है कि हरीश रावत अपने गुनाह की सजा खुद तय करनी चाहिए।
विज्ञापन


शनिवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल मीडिया से मुखातिब हुए और हरीश रावत पर किए गए स्टिंग की सीबीआई जांच का स्वागत किया। उन्होंने अदालत में कांग्रेस की पैरवी कर रहे कपिल सिब्बल और अभिषेक मनुसिंघवी को दी जा रही फीस पर सवाल उठाए। कहा कि उन्हें फीस कहां से दी जा रही हैं।

गोयल ने कहा कि हरीश रावत ने कई चैनलों पर कहा कि अगर उन्होंने कोई गलत काम किया होगा तो वह सजा भुगतने को तैयार हैं। अब स्टिंग से सारा सच सामने आ गया है तो हरीश रावत को खुद अपनी सजा तय करनी चाहिए।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक मीडिया में कह रहे हैं कि उन्होंने बीजेपी की ओर से करोडों के ऑफर मिल रहे हैं। यह सब बेबुनियादी बाते हैं। अगर ये विधायक सच बोल रहे है तो वह उनके नाम बताए जो उन्हें ऐसे ऑफर दे रहे हैं। पूछने पर यह विधायक उनके नाम नहीं बता रहे हैं क्योंकि वह झूठ बोल रहे हैं। ‌खरीद फरोख्त की राजनीति करना भाजपा का काम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें