फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में एक ही समय में तीन जगह धधकी आग

Sat, 30 Apr 2016 10:29 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
उत्तराखंड के जंगल में आग
विज्ञापन
जंगलों की आग ने पर्यटन नगरी मसूरी के आस-पास के जंगल को भी अपनी चपेट में ले लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर में अलग-अलग तीन स्थानों पर वनाग्नि से हजारों की वन संपदा को नुकसान पुहंचा है। वन विभाग और अग्निशमन के तत्काल मौके पर पहुंचने से आग को आबादी क्षेत्र में पहुंचने से रोक लिया गया।

बता दें कि शुक्रवार दोपहर में दो से तीन बजे के बीच नगर के तीनों इलाके वनाग्नि की चपेट में आ गए। किंक्रेग से सटे क्लिफ हॉल इस्टेट, कैमल्स बैक रोड पर निरंकारी भवन के आसपास और लंढौर छावनी में चार दुकान के पास आग धधकी। आग से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन


क्लिफ हॉल इस्टेट के पास आग की लपटें आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ रहीं थी, लेकिन वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। उधर, छावनी क्षेत्र में चार दुकान के पास जंगल में आग से काफी नुकसान होने की आशंका है। इसके बाद शाम करीब 07.30 बजे वुडस्टॉक स्कूल के पास के जंगल धू-धूकर जलने लगा।

इसी दौरान हवा चलने से आग तेजी से बढ़ गई। हालांकि कुछ ही देर में इस आग पर भी काबू पा लिया गया। डीएफओ धीरज पांडे ने बताया कि मसूरी रेंज में कई स्थानों पर आग लगी। सभी जगह काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आग से बचाव के लिए शनिवार को जौनपुर विकासखंड मुख्यालय थत्यूड में एक जागरूकता सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें ग्रामीणों को वनाग्नि पर काबू पाने और ऐतिहात बरतने संबंधी जानकारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें