फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: जल्द बंटेंगे दायित्व, चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधि में लिप्त नेताओं को नहीं मिलेगी जिम्मेदारी

Fri, 24 Feb 2023 07:49 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उन कार्यकर्ताओं व नेताओं को दायित्व नहीं दिए जाएंगे जिनके खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधि में लिप्त होने की शिकायतें हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार में जल्द दायित्व बांटे जाएंगे। उन कार्यकर्ताओं व नेताओं को दायित्व नहीं दिए जाएंगे जिनके खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधि में लिप्त होने की शिकायतें हैं। बता दें कि पार्टी की अनुशासन समिति में ऐसे मामले विचाराधीन हैं।

ये भी पढ़ें...Champawat: मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, लोगों से मिले, युवाओं का बढ़ाया उत्साह, तस्वीरों में देखें ये अंदाज

विज्ञापन


गौतम शुक्रवार को प्रदेश पार्टी मुख्यालय में बूथ सशक्तीकरण के संबंध में आयोजित कार्यशाला में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में उन पार्टी के उन कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए जाएंगे, जो वर्षों से संगठन की सेवा कर रहे हैं। ऐसे वरिष्ठ, सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को होली से पूर्व या होली के बाद कभी भी दायित्व दिए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के साथ दायित्व की सूची पर चर्चा करने के बाद नाम तय किए जाएंगे।

बता दें कि दायित्वों के लिए संगठन के स्तर पर होमवर्क किया गया, उसमें उन कार्यकर्ताओं के नामों की सूची भी तैयार की गई, जिनके खिलाफ विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की शिकायतें थी।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी दायित्वों के लिए उन्हीं कार्यकर्ताओं के नामों पर विचार करेगी, जो लंबे समय अपनी सेवाएं दे रहे हैं और संगठन में पूरी तरह से सक्रिय हैं। हमेशा से ही यह परंपरा है कि चुनाव में भितरघात के लिए आरोपित कार्यकर्ताओं को दायित्व नहीं दिए जाते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें