फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को कांग्रेस से नहीं, खुद से खतरा

Mon, 31 Mar 2014 11:46 AM IST
अजित सिंह राठी/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शुरू हो रहे लोकसभा के चुनावी संग्राम में भाजपा को विरोधियों से कम और अपने क्षत्रपों से ज्यादा खतरा है। मोदी लहर में रथ पर सवार होकर जीत का भ्रम पाले पार्टी प्रत्याशियों को अब जमीनी हकीकत नजर आने लगी है।
विज्ञापन


राजनाथ ने की कौशिक से बात
मसला गंभीर है तभी तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने हरिद्वार से टिकट न मिलने पर नाराज चल रहे मदन कौशिक से बात की।

पढ़ें, पंचायत चुनाव की तिथियों पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर

वहीं पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल ने टिहरी से नाराज चल रहे मुन्ना चौहान से बात भी की। लेकिन अभी भी रास्ते काफी मुश्किल हैं।

पढ़ें, चुनाव आयोग तक पहुंची बाबा रामदेव की शिकायत

टिहरी में तमाम प्रयासों के बावजूद मुन्ना सिंह चौहान की नाराजगी दूर नहीं हुई। राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल ने पिछले तीन दिन में कई बार मुन्ना से बात की लेकिन वह नहीं माने।

मुन्ना से मिले मनुजेंद्र शाह
टिहरी से सीटिंग एमपी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पति राजा मनुजेंद्र शाह भी मुन्ना के आवास पर जाकर सपोर्ट मांगा लेकिन लगता है कि मुन्ना इस बार पार्टी से कोई ठोस कमिटमेंट चाहते है। हालांकि भाजपा उनके साथ वादा करके पहले भी मुकर चुकी है।
विज्ञापन


पढ़ें, होटल में हो रही थी जिस्मफरोशी, पहुंची पुलिस

भाजपा ने वादे के बावजूद उनकी पत्नी मधु चौहान को जिला पंचायत अध्यक्ष का टिकट नहीं दिया था। लेकिन मुन्ना ने पत्नी को जिताकर भाजपा ही नहीं कांग्रेस व अन्य क्षत्रपों को भी अपने वजूद का अहसास कराया था।

मदन कौशिक से की राजनाथ ने बात
हरिद्वार संसदीय सीट पर तपिश काफी तेज है। यहां से पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक पार्टी के प्रत्याशी है। प्रदेश प्रभारी राधा मोहन, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, स्वयं निशंक समेत कई नेता मदन कौशिक को नहीं मना सके।

पढ़ें, यहां पर भाजपा से पिछड़ गई कांग्रेस

इसके बाद तीन दिन पहले राजनाथ सिंह ने कौशिक को दिल्ली बुलाकर बात की। राजनाथ ने कौशिक से बात कर भविष्य में उनके सम्मान को बरकरार रखने की गारंटी भी दी। अब यह तय माना जा रहा है कि मुन्ना व कौशिक यदि चुनाव में दिल से नहीं लगे तो प्रत्याशियों की राह मुश्किल हो सकती है।

अल्मोड़ा और पौड़ी में भी रूठे
उधर, अल्मोड़ा सीट पर सज्जनलाल टम्टा के पार्टी छोड़ने और रेखा आर्य के नाराज होने से नुकसान तो हुआ है लेकिन पार्टी के कई बड़े नेता क्षेत्र में ही कैंप कर रहे है।
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड की सबसे हॉट सीट बनी हरिद्वार

पौड़ी में मोहन सिंह गांववासी नाराज तो है लेकिन पार्टी नेताओं का दावा है कि वह पार्टी प्रत्याशी को नुकसान पहुंचाने वाला कोई काम नहीं करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें