फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट को लेकर घमासान खत्म, थराली से मुन्नी देवी को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी

Tue, 08 May 2018 04:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन

भाजपा में टिकट को लेकर हुए घमासान से कुहासा के बादल छट गए हैं। भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष और दिवंगत विधायक मगन लाल शाह की पत्नी मुन्नी देवी शाह को थराली से उपचुनाव लिए भाजपा ने टिकट दे दिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को भाजपा ने उनके नाम की घोषणा कर दी। सोमवार को मुन्नी देवी ने उपचुनाव के लिए नामांकन प्रपत्र खरीदा था। सोमवार को नामांकन के पांचवें दिन तीन नामांकन प्रपत्र बिके, जिसमें पहले माकपा के प्रत्याशी कुंवर राम ने आवेदन लिया।

कांग्रेस के जीतराम ने भी सोमवार को नामांकन प्रपत्र खरीदा, जिसके बाद भाजपा की जिला पंचायत सदस्य और दिवंगत विधायक मगन लाल शाह की पत्नी मुन्नी देवी शाह ने भी निर्वाचन अधिकारी से नामांकन प्रपत्र खरीदा था। यही नहीं गुड्डू और बलवीर दोनों टिकट नहीं मिलने पर बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने की चेतावनी भी दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें