भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज सोमवार को दिल्ली रोड स्थित आनंद स्वरूप विद्यालय फेस-टू में शाम चार बजे से शुरू होगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा रुड़की पहुंच चुके हैं।
दो दिवसीय बैठक में प्रदेशभर के करीब सात सौ भाजपाई विधानसभा का रोड मैप तैयार करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह बैठक अतिमहत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव और पीओके पर हुए सर्जिकल स्ट्राइक के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद रमेशचंद पोखरियाल निशंक, बीसी खंडूड़ी, भगत सिंह कोश्यारी, विजय बहुगुणा समेत विधायक, जिलाध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।