फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: मोदी-नड्डा से सशक्त मंडल, बूथ सत्यापन का मंत्र लेकर लौटे भट्ट, मिशन 2024 के लिए है ये तैयारी

Thu, 08 Dec 2022 01:09 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश संगठन को 10 दिसंबर तक सांगठनिक टीम बना लेने के निर्देश हुए हैं। पार्टी तय समय पर टीम तैयार कर लेगी। उत्तराखंड के लिए 2023 में प्रस्तावित नगर निगमों और नगर निकायों के चुनाव और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा गया है। पार्टी ने 30 मतदाताओं पर एक पन्ना प्रमुख बनाने का लक्ष्य बनाया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : ट्वीटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सशक्त मंडल, बूथ सत्यापन का मंत्र लेकर लौटे। संगठन की राष्ट्रीय बैठक में लोकसभा चुनाव के मिशन 2024 के लिए भाजपा बूथ स्तर पर बनाए गए पन्ना प्रमुखों के सत्यापन का अभियान चलाएगी।

विज्ञापन


इस अभियान में प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री, विधायक व पार्टी के पदाधिकारी शामिल होंगे। भट्ट के मुताबिक, प्रदेश संगठन को 10 दिसंबर तक सांगठनिक टीम बना लेने के निर्देश हुए हैं। पार्टी तय समय पर टीम तैयार कर लेगी। उत्तराखंड के लिए 2023 में प्रस्तावित नगर निगमों और नगर निकायों के चुनाव और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा गया है। 

तय हुआ कि आगामी फरवरी माह तक बूथ स्तर तक सांगठनिक नेटवर्क को पूरी तरह से तैयार कर लेगा। बूथ स्तर पर बनाए जाने वाले पन्ना प्रमुखों और पन्ना टोलियो के सत्यापन पूरा होने के बाद इनके लोकसभा के हिसाब क्लस्टर बनाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन होंगे, मोदी, शाह, राजनाथ आएंगे
इन कलस्लटरों के पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन होंगे, जिनमें केंद्रीय मंत्री व केंद्रीय नेता आएंगे और मार्गदर्शन करेंगे। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय जेपी नड्डा व अन्य केंद्रीय नेता शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: जल्द खुलेगा नैक का क्षेत्रीय कार्यालय, सीएम ने तीन संस्थानों के साथ समझौता पत्र पर किए हस्ताक्षर

2.60 लाख से अधिक पन्ना प्रमुख बनाने का लक्ष्य
पार्टी ने 30 मतदाताओं पर एक पन्ना प्रमुख बनाने का लक्ष्य बनाया है। राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 80 लाख है। इस हिसाब से पार्टी दो लाख 60 हजार पन्ना प्रमुख बनाएगी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के मुताबिक, पार्टी माइक्रो लेवल पर सांगठनिक नेटवर्क तैयार कर रही है। एक पन्ने पर पन्ना प्रमुख के साथ तीन मतदाताओं की एक पन्ना प्रमुख टोली भी बनाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें