फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand BJP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रेसवार्ता, वंदे मातरम सहित कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस को घेरा

Mon, 24 Aug 2026 12:28 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

पत्रकारवार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस को कई मुद्दों पर घेरा। उन्होंने वंदे मातरम को लेकर छिड़ी बहस पर कहा कि  महात्मा गांधी ने वंदे मातरम को धर्म से ऊपर बताया था। कांग्रेस ने वोट गांधी जी के नाम पर लिए लेकिन उनकी सोच को आगे नहीं बढ़ाया।
विज्ञापन
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेस वार्ता कर वंदे मातरम सहित कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस को घेरा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के लिए ये केवल एक गीत नहीं बल्कि क्रांतिकारी के बलिदान का प्रतीक है।

विज्ञापन

कांग्रेस का 1937 वाला प्रस्ताव बंटवारे को बढ़ावा देने वाला है।

कहा कि कांग्रेस ऐतिहासिक गलतियों की पुनरावृत्ति कर रही है। मोहम्मद अली जिन्ना ने जो बायकाट किया था, वैसा ही अब कांग्रेस दोहरा रही है। संविधान की कॉपी लेकर घूमने वाली कांग्रेस वर्ग विशेष के तुष्टिकरण के लिए काम कर रही है।


उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने वंदे मातरम को धर्म से ऊपर बताया था। कांग्रेस ने वोट गांधी जी के नाम पर लिए लेकिन उनकी सोच को आगे नहीं बढ़ाया। पत्रकारवार्ता में भट्ट ने कहा कि  24 जनवरी 1950 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को बराबर दर्जा दिया था। लेकिन पूर्व की कांग्रेस की सरकार ने इस दिशा में कोई काम नहीं किया।

विज्ञापन


जन-जन के बीच वंदे मातरम को पहुंचाने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा
15 अगस्त पर पहली बार लाल किले से राष्ट्रगीत को खोया हुआ सम्मान मिला। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सबसे पहला प्रस्ताव ही राष्ट्रगीत के सम्मान को लेकर हुआ है। राष्ट्रगीत को किसी भी दबाव में हम झुकने नहीं देंगे। कांग्रेस या किसी भी पार्टी का पारित प्रस्ताव देश की संसद से ऊपर नहीं हो सकता। भट्ट ने कहा कि हम जन-जन के बीच वंदे मातरम को पहुंचाने के लिए जन जागरण अभियान चलाएंगे।
 उन्होंने कांग्रेस की कार्यसमिति के प्रस्ताव की निंदा की।

ये भी पढे़ं...AIIMS Rishikesh Study:  दून के गांवों में नहीं मिल रही सुकून की नींद, महिलाओं में बढ़ा हाई ब्लड प्रेशर का खतरा
विज्ञापन


कहा कि जनता को बताएंगे कि जिस राष्ट्रगीत से पूरे आजादी के आंदोलन को बल मिला, उसे कांग्रेस असम्मान कर रही है। अच्छा होता हरीश रावत अपनी पार्टी में आजादी के इस गीत को गाने के लिए प्रेरित करे।
बताया कि आज से जन जागरण अभियान शुरू हो गया है। राष्ट्रगीत का अपमान देश का अपमान है। देश को एक रखने में राष्ट्रगीत बड़ा कारक बनेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें